येचुरी ने तृणमूल और भाजपा को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया

कोलकाता : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव सीताराम येचुरी ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा तृणमूल कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू है, क्योंकि ये दोनों ही पार्टियां राजनीति को धन या व्यापार का साधन मानती हैं।

येचुरी ने आरोप लगाया कि ये दोनों पार्टियां चुनावों से ठीक पहले अल्पसंख्यकों को विकास का झांसा देकर वोट खरीदना चाहती हैं। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल तथा भाजपा जातिवाद के आधार पर लूटने वाली सरकार चला रही हैं।

येचुरी ने कहा- ”इस रैली ने साबित कर दिया है कि बंगाल में बदलाव आ रहा है। द फारमर्स यूनाइटेड फ्रंट प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ रहा है और यूनाइटेड फ्रंट बंगाल में तृणमूल के खिलाफ लड़ रहा है।”

सीताराम येचुरी आगे कहा, ”बंगाल के लोग जनता की हितैषी सरकार चाहते हैं। तृणमूल पहले भी कई बार भाजपा का हाथ थाम चुकी है। हमें तृणमूल के इस चरित्र से सावधान रहना होगा। अगर नतीजे त्रिकोणीय आते हैं, तो तृणमूल भाजपा के साथ फिर से समझौता कर सकती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *