वेलेंटाइन डे पर आ रही यश चोपड़ा की रोमांटिक डॉक्युमेंट्री

किंग ऑफ रोमांस यश चोपड़ा की एक डॉक्यूमेंट्री वेलेंटाइन डे पर रिलीज़ हो रही है। रिश्तों को गहराई के साथ दिखने का श्रेय यश चोपड़ा को जाता है। इस प्रस्तुति में उन्होंने फिल्मों और उनके सफर को द रोमांटिक्स डॉक्युमेंट्री में समेटा गया है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। सीरीज का ट्रेलर बुधवार को जारी कर दिया गया।

वेलेंटाइन डे पर आ रही यश चोपड़ा की रोमांटिक डॉक्युमेंट्री

जारी किये गए ट्रेलर में बॉलीवुड के उन सभी कलाकारों से बातचीत की झलकियां दिखायी गयी हैं। या कह सकते है इसमें वह सभी कलाकार शामिल हैं जो यश चोपड़ा की फिल्मों का हिस्सा बने हैं।

इसमें दिवंगत ऋषि कपूर की झलक देहने को मिली। इसके आलावा अमिताभ बच्चन, शाह रुख खान, आमिर खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन, माधुरी दीक्षित, रानी मुखर्जी, भूमि पेडनेकर, अभिषेक बच्चन और आयुष्मान खुराना भी इसमें नज़र आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *