अब खरीद सकेंगे आप Xiaomi Redmi Note 4, सेल हो गई है शुरू

नई दिल्ली : Xiaomi Redmi Note 4 आज 12PM से फ्लिपकार्ट और Mi.com पर सेल के लिए उपलब्ध रहेगा. इसे 2GB रैम / 32GB इंटरनल स्टोरेज , 3GB रैम / 32GB इंटरनल स्टोरेज और 4GB रैम / 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले तीन वेरिएंट में पेश किया गया है. जिसकी कीमत क्रमशः 9,999, 10,999 और 12,999 रुपये है. Xiaomi Redmi

Xiaomi Redmi

लॉन्च के 45 दिन बाद ही इस स्मार्टफोन के अब तक 10 लाख से भी ज्यादा यूनिट बेचे जा चुके हैं.

 Xiaomi ने इसकी पहली सेल 23 जनवरी को रखी थी, जिसमें कंपनी के दावे के मुताबिक 10 मिनट में ही 2,50,000 यूनिट बिक गए थे.

मेटल बॉडी वाले Redmi Note4 में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है.

साथ ही इसके रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है. फोन में 625 स्नैपड्रैगन प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है. डुअल सिम वाला नोट4 MIUI 8 बेस्ड एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो पर काम करेगा.

फोन Redmi Note4 की मोटाई 8.4mm है जबकी Note3 की 8.54mm थी. Note 4 में बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए स्पीकर को बॉटम में प्लेस किया गया है.

इसे ब्लैक, गोल्ड और डार्क ग्रे कलर वेरिएंट में पेश किया गया है. फोन की बैटरी 4100 mAh की है और ज्यादा देर तक साथ देने के लिए नई टेक्नोलॉजी के साथ डेवेलप की गई है.

अगर कैमरे की बात की जाए तो Note4 के रियर में CMOS सेंसर वाला 13 मेगापिक्सल और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है.

रियर कैमरा f/2.0 अपर्चर, 77 डिग्री वाइड एंगल लेंस और डुअल टोन LED फ्लैश के साथ आएगा वहीं फ्रंट कैमरा 85 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आएगा.

क्नेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, wi-fi, Bluetooth, GPS,Micro-USB दिया गया है. फोन सभी डिवाइस से क्नेक्ट हो जाने वाला रिमोट सेंसर फीचर से लैस है.

www.naqeebnews.com

# Xiaomi Redmi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *