शी जिनपिंग तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति चुने गए।

कम्युनिस्ट पार्टी के शी जिनपिंग अगले 5 साल के लिए चीन के राष्ट्रपति चुने गए हैं। शी जिनपिंग को सेंट्रल मिलिट्री कमीशन का चेयरमैन भी चुना गया है।

शी जिनपिंग तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति चुने गए।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के तीसरे कार्यकाल पर आज मुहर लग गई। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक़ इस बार वह और भी मज़बूत नेता बनकर उभरे हैं।

शी जिनपिंग को अक्टूबर 2022 में हुई चाइना कम्युमिस्ट पार्टी (CCP) की बैठक में तीसरी बार चीन का राष्ट्रपति चुना गया था। उस समय उन्होंने कहा था कि दुनिया के बिना चीन का विकास नहीं हो सकता और दुनिया को भी चीन की जरूरत है। चीन की संसद नेशनल पीपल्स कांग्रेस की बैठक में जिनपिंग के कार्यकाल पर मुहर लगी।

https://twitter.com/newstakofficial/status/1634036289426059264

जिनपिंग साल 2012 में सत्ता में आए थे। उनसे पहले के राष्ट्रपति रहे सभी नेता पांच साल के दो कार्यकाल या 68 साल की उम्र होने पर रिटायर होते रहे हैं। 2018 में चीन ने राष्ट्रपति पद के लिए दो टर्म की बाध्यता खत्म कर दी। इसके बाद जिनपिंग अब चीन के सबसे शक्तिशाली नेता बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *