एक्स का नए ग्राहकों से शुल्क लेने का निर्णय

कैलिफ़ोर्निया: सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) अपने नए यूज़र्स से पोस्ट लिखने, लाइक करने, रीट्वीट करने और पोस्ट का उत्तर देने जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए प्रति वर्ष एक डॉलर का शुल्क लेना शुरू कर देगा।

एक्स का नए ग्राहकों से शुल्क लेने का निर्णय

विवरण के अनुसार, न्यूजीलैंड और फिलीपींस के सभी नए असत्यापित उपयोगकर्ताओं को शुल्क के लिए साइन अप करना होगा और एक फोन नंबर के साथ अपने खाते को सत्यापित करना होगा।

एक्स के मुताबिक़, इन क्षेत्रों में वर्तमान सदस्य प्रभावित नहीं होंगे और यूज़र्स एक मुफ्त ‘रीड-ओनली’ खाता बना सकेंगे। एक्स की एक पोस्ट से यह पता चला कि प्लेटफ़ॉर्म ‘नॉट ए बॉट’ नामक एक नए प्रोग्राम का परीक्षण करेगा। इसका मक़सद प्लेटफ़ॉर्म से स्वचालित स्पैमबॉट्स को कम करना है।

एक्स ने स्पष्ट किया कि यह परिवर्तन लाभ के लिए नहीं है, बल्कि सदस्यता विकल्प इस समस्या का एक व्यापक समाधान साबित हुआ है।

इसी अवधि में, एक्स ने ‘नॉट ए बॉट’ नियम और विनियम भी प्रकाशित किए, जिसके अनुसार सदस्यता सेवा पोस्ट लिखने, लाइक करने, रीट्वीट करने और पोस्ट का जवाब देने जैसी बुनियादी सुविधाओं पर लागू होगी।

एलन मस्क ने पिछले दिनों कहा था कि X अपने सभी यूजर्स से हर महीने फीस वसूल कर सकता है। मस्क ने यह बात इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक लाइव कार्यक्रम में कही थी। मस्क के कहा था कि इससे बॉट से छुटकारा मिलेगा।उपभोक्ता सीईओ एलन मस्क की नई योजना के तहत प्रति वर्ष 1 डॉलर लिए जाने को बहुत अधिक बता रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल 27 अक्टूबर 2022 को एलन मस्क द्वारा 44 बिलियन डॉलर यानी करीब 3.64 लाख करोड़ रुपए में ट्विटर को खरीदा गया था। बाद में इसका नाम बदल कर X हुआ। इसके साथ ही मस्क अब तक कई बड़े फैसलों को लेकर चर्चा में बने रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *