भारत को डब्ल्यूटीओ में सौर ऊर्जा मामले में झटका, अमेरिका के पक्ष में फैसला

 

जेनेवा। विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में सौर ऊर्जा के एक मामले को लेकर भारत को झटका लगा है और फैसला अमेरिका के पक्ष में हुआ है।

solar-energy-indiaअमेरिका ने इस मामले में भारत को डब्ल्यूटीओ में खींचा था और आरोप लगाया था कि भारत के सौर ऊर्जा मिशन के घरेलू खरीद के नियम भेदभावपूर्ण हैं और इसमें अमेरिका के सोलर पावर डेवलपर्स को भाग लेने से वंचित कर दिया गया है।
इस मामले में पहले भी डब्ल्यूटीओ ने अमेरिका के पक्ष में फैसला दिया था, लेकिन भारत ने उस फैसले का चुनौती दी थी। डब्ल्यूटीओ के न्यायाधीशों ने अपने पहले के फैसले काे बरकार रखते हुये कहा कि भारत ने कुछ सौर कोशिकाओं और मॉड्यूल को भारत में बनाने की शर्त को रखा कर नियमों का उल्लंघन किया है। इस मामले में डब्ल्यूटीओ की तरफ से यह आखिरी फैसला है अौर इस फैसले के मुताबिक भारत को कानून में बदलाव करना होगा।
नकीब न्यूज़ रेडियो सुनने कि लिए क्लिक करें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *