बीजेपी सांसद के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन जारी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर रविवार से पहलवानों का धरना जारी है। ये प्रदर्शन भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के विरोध में है। प्रदर्शन में शामिल विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक ने एक एक वीडियो जारी करते हुए लोगों से समर्थन माँगा है और जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की।

बीजेपी सांसद के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन जारी

इस विषय पर दिल्ली पुलिस का कहना है कि डब्लूएफआई प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने खेल मंत्रालय द्वारा गठित जांच समिति से रिपोर्ट मांगी है।

पहलवान बजरंग पुनिया ने का कहना है अभी तक एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई है जबकि शिकायत किए हुए 48 घंटे से ज्यादा हो गया है। आगे उन्होंने कहा है कि इस बार सभी का स्वागत है। कोई भी पार्टी(बीजेपी, कांग्रेस, आप) आए, सभी का स्वागत है।

खिलाड़ियों के इस आंदोलन में पूर्व गर्वनर सत्यपाल मलिक अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शिरकत कर चुके हैं। उन्होंने सरकार से ही सवाल करते हुए पुछा है कि सरकार किस मुंह से बेटी बचाओ का नारा देती है। देश की बेटियां तो पिछले 3 महीने से न्याय के लिए भटक रही हैं। देश के भविष्य से खिलवाड़ सिर्फ इसलिए किया जा रहा है क्योंकि जिस पर आरोप लग रहे हैं वह बीजेपी सांसद हैं।

https://twitter.com/SatyapalMalik_1/status/1650171135546515457

बताते चलें कि मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम की अध्यक्षता में बनाई गई एक समिति की ओर से जांच कर रही है। इस वर्ष के शुरू में पहलवानों द्वारा डब्ल्यूएफआई, उसके अध्यक्ष और कोचिंग स्टाफ के खिलाफ मानसिक और यौन शोषण के आरोप लगाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *