रेसलर विनेश फोगाट बुडापेस्ट कॉम्पिटिशन खेलेंगी

रेसलर विनेश अगले महीने बुडापेस्ट में पॉलीक इमरे और वर्गा जानोस मेमोरियल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ प्रदर्शन की अगुआई कर रही पहलवान विनेश फोगाट एक बार फिर से मैदान में उतर रही हैं। इस प्रतियोगिता में विनेश को उनकी पसंद के कोच और फिजियो भी दिए गए हैं।

रेसलर विनेश फोगाट बुडापेस्ट कॉम्पिटिशन खेलेंगी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एडहॉक कमेटी और सरकार के अधिकारियों के बीच मंगलवार को होने वाली बैठक में विनेश के नाम पर सहमति दी गई। बुडापेस्ट इवेंट कुश्ती साल की चौथी और आखिरी रैंकिंग सीरीज है। इस सीरीज़ में हिस्सा लेकर विनेश 10 महीने बाद मैट पर वापसी करेंगी।

बताया जा रहा है कि विनेश फोगट ने बुडापेस्ट इवेंट में शिरकत के लिए अनुरोध किया। एडहॉक कमेटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विनेश कॉम्पिटिशन में वापसी करना चाहती हैं और पिछले सप्ताह उन्होंने बुडापेस्ट इवेंट में जाने का अनुरोध किया। इसके लिए यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग से अनुरोध के आठ बात करते हुए एंट्री भेजने की समय सीमा को बढ़ाया गया।

13 से16 जुलाई तक चलने वाले इस कॉम्पिटिशन के लिए उनके कोच और फिजियोथेरेपिस्ट के नामों को भी मंजूरी दे दी गई है। विनेश के साथ जाने के लिए कोच सुदेश और फिजियोथेरेपिस्ट अश्विनी पाटिल के नामों को मंजूरी दे दी गई है। ये नाम विनेश के द्वारा ही सुझाये गए थे।

उधर भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर साक्षी मलिक और बबीता फोगाट के बीच जुबानी जंग बढ़ गई है। बबीता फोगाट ने वीडियो जारी कर साक्षी मलिक को चुनौती दी है। उनका कहना है- ”राजनीति करनी है तो खुलकर मैदान में आइए। आपकी बातें सुनकर मुझे समझ नहीं आ रहा कि आप पहलवान के पक्ष में हैं या कांग्रेस प्रवक्ता के तौर पर बयान दे रही हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *