गाजा पर इजरायली बमबारी के खिलाफ दुनिया भर में प्रदर्शन

गाजा पर इजरायली बमबारी के बाद दुनिया भर से अमनपसन्दों के प्रदर्शनों ने जोर पकड़ लिया है। इजरायल के अपने नागरिकों ने भी गाजा युद्ध के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, तेल अवीव में इजरायली प्रदर्शनकारियों ने रक्षा मंत्रालय के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया और गाजा युद्ध को समाप्त करने की मांग की।

गाजा पर इजरायली बमबारी के खिलाफ दुनिया भर में प्रदर्शन

अमरीका के न्यूयॉर्क में भी यहूदियों द्वारा एक जैसी शर्ट पहनकर प्रदर्शन किया गया, जिस पर ‘नॉट इन माई नेम’ लिखा हुआ था। न्यूज़ीलैंड में संसद के सामने एक बड़ा प्रदर्शन किया गया, जिसमें इज़रायल से फ़िलिस्तीन पर अत्याचार रोकने की मांग की गई।

तुर्की के शहर इस्तांबुल में बड़ी संख्या में लोगों ने मार्च निकाला, जिसमें लाखों लोगों ने फिलिस्तीनियों के बारे में अपनी आवाज अंतरराष्ट्रीय समुदाय तक पहुंचाई। अरब मीडिया का कहना है कि इज़रायली प्रदर्शनकारी गाजा में संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई के लिए तख्तियां लिए हुए हैं।

ग्रेट ब्रिटेन की राजधानी लंदन में हजारों लोगों ने उत्पीड़ित फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए रैली निकाली। ब्रिटिश अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को इजरायली दूतावास में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया।

इंडोनेशिया में हजारों लोग फिलिस्तीनी झंडा थामे सड़कों पर उतर आए, फिलिस्तीनियों के नरसंहार के खिलाफ रामल्ला से लेकर वेस्ट बैंक में अल-खलील तक और तुल्कर्म से तुबास तक गाजा के समर्थन में प्रदर्शन हुए।

इस बीच न्यूयॉर्क पुलिस द्वारा 200 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किये जाने का समाचार मिला है। बोस्टन में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों और स्थानीय निवासियों ने भाग लिया, कनाडा के विभिन्न शहरों में छात्रों ने फिलिस्तीन के पक्ष में प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *