पहली बार कैमरे में कैद हुई दुनिया की सबसे बदसूरत शार्क

दुनिया की सबसे बदसूरत शार्क की पहली झलक जारी हो गई है। बड़ी नाक और बाहर निकले हुए जबड़े वाली गोब्लिन शार्क का वीडियो अब सामने आ चुका है। वैज्ञानिकों द्वारा इस वीडियो को हासिल करने की मेहनत रंग लाई और समुद्र की गहराई से दुनिया की सबसे बदसूरत मानी जाने वाली गोब्लिन शार्क का वीडियो रिकॉर्ड करने में कामयाबी हासिल की है।

गोब्लिन शार्क के बारे में कई हैरान करने वाले खुलासे हाल ही में ‘जर्नल ऑफ फिश बायोलॉजी’ में पब्लिश हुए थे। गोब्लिन शार्क को ‘लॉन्ग फॉसिल’ भी कहा जाता है क्योंकि शार्क की यह प्रजाति इस ग्रह पर 125 मिलियन सालों से है।

इसे धरती की सबसे बदसूरत शार्क कहा जाता है। इनकी थूथन लंबी होती है जिसका इस्तेमाल वे शिकार का पता लगाने के लिए करती हैं, और इनके जबड़े भी ऐसे होते हैं जो शिकार पकड़ने की एक तकनीक – जिसे “स्लिंगशॉट फ़ीडिंग” कहा जाता है – के तहत उनके मुँह से बाहर निकल सकते हैं।

इनकी ब्लेड जैसी थूथन में ‘एम्प्युले ऑफ़ लोरेन्ज़िनी’ (ampullae of Lorenzini) नाम के खास छिद्र होते हैं जो इलेक्ट्रो-रिसेप्टर का काम करते हैं। इनकी मदद से वे गहरे अंधेरे समुद्र या रेत के नीचे छिपे शिकार से निकलने वाले हल्के इलेक्ट्रिक सिग्नल को भी महसूस कर सकती हैं।

इस शार्क को पहली बार 2019 में हवाई के पास जार्विस आइलैंड के पास और 2024 में टोंगा ट्रेंच में पानी की गहराई में तैरते हुए फिल्माया गया था। वैज्ञानिकों के मुताबिक, साधारण अवस्था में इस शार्क का मुंह अंदर की तरफ होता है, लेकिन शिकार करते समय यह गोली की स्पीड से अपने जबड़े आगे की तरफ खींचती है और अपने शिकार को पकड़ लेती है।

वैज्ञानिकों ने इस बारे में और अधिक प्रकाश डालते हुए जो जानकारी दी है उसके मुताबिक़, गॉब्लिन शार्क का रंग ग्रे होता है, इसका शरीर किसी हॉरर मूवी के किरदार जैसा दिखता है।

साइंटिस्ट्स के मुताबिक, यह शार्क समुद्र में 2,000 मीटर से ज़्यादा यानी करीब 6,500 फीट की गहराई पर रहती है, और वहां इस शार्क तक पहुंचना एक बेहद मुश्किल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *