साल 2024 में दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट

वॉशिंगटन: नोमाड कैपिटलिस्ट की सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की वार्षिक सूची में इस साल स्विट्जरलैंड शीर्ष पर है, जो पिछले साल एक पायदान नीचे था।

साल 2024 में दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पासपोर्ट रैंकिंग में स्विट्जरलैंड ने अपनी स्थिति में सुधार किया है और वह दूसरे से पहले स्थान पर आ गया है, जिसके पासपोर्ट पर बिना वीजा के 176 देशों की यात्रा की जा सकती है।

सूची में दूसरे स्थान पर आयरलैंड है, जिसके पासपोर्ट से 175 देशों में वीजा-मुक्त यात्रा की सुविधा मिलती है। पुर्तगाल तीसरे स्थान पर है जबकि लक्ज़मबर्ग और फ़िनलैंड चौथे स्थान पर हैं।

संयुक्त अरब अमीरात, जो पिछले साल नोमाड कैपिटलिस्ट की सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में शीर्ष पर था, अब इस साल छठे नंबर पर है।

इस सूची में 199 देश शामिल हैं, भारत इस सूची में 149 नंबर पर है और भारतीय पासपोर्ट होल्डर 73 डेस्टिनेशन पर बिना वीज़ा या ऑन अराइवल वीसा के साथ ट्रेवल कर सकता है। इस लिस्ट में चीन 120वें, श्रीलंका 171वें और बांग्लादेश 182वें स्थान पर है।

पाकिस्तान 195वें स्थान पर है। पाकिस्तानी पासपोर्ट धारक 46 देशों में वीज़ा-मुक्त यात्रा की अनुमति रखता है। चार सबसे कमजोर पासपोर्ट रखने वाले देश इरिट्रिया, यमन, इराक और अफगानिस्तान हैं।

गौरतलब है कि नोमाड कैपिटलिस्ट (Nomad Capitalist) की सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची को वीज़ा-मुक्त सेवा, कर, दोहरी नागरिकता, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और दुनिया के सबसे चर्चित देश के लोगों की राय के आधार पर स्थान दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *