गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ दुनिया का सबसे लंबा जंगली सांप

दुनिया का सबसे लंबा जंगली सांप इंडोनेशिया में मिला है, जिसपर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने भी अपनी सहमति जताई है। इस मादा सांप की लंबाई सिर से पूंछ तक 7.22 मीटर है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ दुनिया का सबसे लंबा जंगली सांप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडोनेशिया के मारोस इलाके में मिले एक बड़े जालीदार अजगर को ऑफिशियली नापा गया है और उसे दुनिया का सबसे लंबा जंगली सांप घोषित किया गया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इस रिकॉर्ड की आधिकारिक पुष्टि की है।

रिकॉर्ड रखने वाली एजेंसी के मुताबिक, सबूतों की जांच के बाद यह जानकारी सामने आई है कि मादा सांप की लम्बाई 7.22 मीटर यानी 23 फीट 8 इंच लंबी थी। सांप अभी कंजर्वेशनिस्ट बॉडी पुरवांतो, लाइसेंस्ड स्नेक कैचर डियाज नोग्राहा और नेचुरल हिस्ट्री फोटोग्राफर राडू फेरेंटियो की देखरेख में है।


सुलावेसी द्वीप में मिलने वाली मादा रेटिकुलेटेड पाइथन ‘इबु बारोन’ को दुनिया का सबसे लंबा जंगली सांप घोषित किया गया है। इसकी लंबाई 7.22 मीटर और वजन 96.5 किलो है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इस रिकॉर्ड की आधिकारिक पुष्टि की है।


इस सांप को एक बड़े कैनवस के थैले में रखकर तौला गया। इसका वजन 96.5 किलोग्राम निकला। यह वजन एक पूरी तरह से विकसित जाइंट पांडा के बराबर है। ध्यान देने वाली बात यह है कि सांप ने हाल में कोई बड़ा शिकार नहीं खाया था, वरना इसका वजन 100 किलोग्राम से भी अधिक होता। इसे तौलने के लिए चावल के बोरे तौलने वाले तराजू का इस्तेमाल किया गया था।

नोग्राहा और फेरेंटियो का कहना है कि उन्होंने इस बहुत लंबे सांप के होने की खबर मिलने के बाद उसे ढूंढना शुरू किया। उन्होंने सांप का नाम अबो बैरन रखा, जिसका मतलब है “बैरोनेस।” जालीदार अजगर आमतौर पर बड़े होने पर 9 फीट 10 इंच से 19 फीट 2 इंच तक लंबे होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *