चीन में खोजा गया दुनिया का सबसे बड़ा सोने का भंडार

दुनिया के सबसे बड़े सोने के भंडार की खोज की घोषणा चीन ने की है। अनुमान है कि खोजे गए भंडार में 80 अरब डॉलर से अधिक सोना पाया जा सकता है।

चीन में खोजा गया दुनिया का सबसे बड़ा सोने का भंडार

चीनी के लोकल मीडिया के हवाले से मिली जानकारी में बताया गया है कि, हुनान के भूवैज्ञानिक ब्यूरो ने मध्य चीन के वांगो गोल्ड फील्ड में सोने के भंडार पाए जाने का खुलासा किया है। अनुमान लगाया गया है कि इस भंडार से 1,000 टन से अधिक सोना प्राप्त हो सकता है। इसकी क़ीमत 80 अरब डॉलर से अधिक की आंकी गई है।

ब्यूरो ने हुनान प्रांत के पिंगजियांग काउंटी में लगभग एक मील गहरी चट्टानों में 40 सोने की शिराओं (gold veins) की खोज की घोषणा की है। ये शिराएं लंबी, संकीर्ण सिरे वाली और सोने से भरी होती हैं।

ब्यूरो के एक विशेषज्ञ ने कहा कि खोदी गई कई चट्टानों के मूल में साफ सोना देखा गया।जिओलॉजिस्ट का कहना है कि संभव है कि अकेले इन चट्टानों में 300 टन सोना मौजूद हो और इससे भी अधिक गहराई में सोने के भंडार मौजूद हों।

भंडार के आसपास परीक्षण ड्रिलिंग में भी सोना मिला, जिससे पता चलता है कि भंडार बहुत व्यापक हो सकता है। अनुमान लगाया गया है कि यहां कुल मिलाकर, 1,000 मीट्रिक टन से अधिक सोना हो सकता है, जिसकी कीमत लगभग 83 बिलियन डॉलर आंकी गई है।

खोज की घोषणा के बाद, वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में इज़ाफ़ा देखा गया है। हालाँकि, विश्व राजनीतिक और भू-राजनीतिक तनाव के कारण इसका दीर्घकालिक प्रक्षेप पथ (Trajectory) अस्पष्ट बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *