‘दुनिया के सर्वश्रेष्ठ न्यायाधीश’ कहे जाने वाले फ्रैंक कैप्रियो अब इस दुनिया में नहीं हैं। अपनी खुशदिली, करुणा, परोपकार और प्रसन्नता के लिए पहचान बनाने वाले न्यायाधीश फ्रैंक कैप्रियो का 20 अगस्त 2025 को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक़, बुधवार रात उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी एक बयान में कहा गया है कि “अग्नाशय के कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद, न्यायाधीश कैप्रियो का बुधवार रात निधन हो गया।”
जज कैप्रियो के निधन के बाद आइलैंड सहित दुनिया के कई देशों से शोक सन्देश का सिलसिला जारी रहा। उनकी मृत्यु पर आइलैंड के गवर्नर डैन मैके ने कहा- “कैप्रियो एक न्यायविद से कहीं बढ़कर थे। वे करुणा और परोपकार के प्रतीक थे। उन्होंने हमें बताया कि अगर न्याय करुणा के आधार पर किया जाए, तो क्या कुछ हो सकता है।”
उनके बारे में जारी बयानों से पता चलता है कि “न्यायाधीश कैप्रियो ने अदालतों की दुनिया में एक ऐसी परंपरा स्थापित की जहाँ लोगों और उनके खिलाफ मामलों के साथ करुणा और सहानुभूति का व्यवहार किया जाता था।” अपने इस विनम्र व्यहवार के चलते वह न केवल अमरीका बल्कि दुनिया भर में लोकप्रिय रहे।
न्यायाधीश कैप्रियो दुनिया भर में जुर्माना माफ़ करने और लोगों के साथ करुणा से पेश आने की अपनी आदत के लिए लोकप्रिय थे। पिछले हफ़्ते उनके फ़ेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था जिसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों से दुआ करने की अपील की थी।
न्यायाधीश कैप्रियो ने ‘कट इन प्रोविडेंस’ नामक एक शो की भी मेजबानी की, जिसमें उनकी अदालत में लाए गए मामलों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने के आरोपी लोगों के बीच बातचीत प्रसारित की गई।
इस शो के वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर एक अरब से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। शो ने लोगों से बातचीत करने और उनकी निजी ज़िंदगी से जुड़े सवालों के हल्के-फुल्के अंदाज़ के लिए दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की।
अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक़, एक मामले की सुनवाई के दौरान, वह अपनी माँ के साथ आई एक बच्ची को अपने पास बुलाते हैं और उससे पूछते हैं, “क्या तुम्हारी माँ ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया था?” बच्ची हाँ में जवाब देती है, जिस पर अदालत में मौजूद सभी लोग हँस पड़ते हैं। जज कैप्रियो बच्ची मासूम जवाब पर उसकी माँ का जुर्माना माफ़ कर देते हैं।
ऐसे ही एक अन्य मामले में, वह तब वह एक महिला का 400 डॉलर का जुर्माना माफ़ कर देते हैं जब उन्हें पता चलता है कि उसके छोटे बेटे की हत्या कर दी गई है
इसी किस्म के एक और केस में जब उन्हें पता चलता है कि एक 92 वर्षीय बुजुर्ग अपने 65 वर्षीय बीमार बेटे को अस्पताल ले जा रहे थे, तो वह इन बुज़ुर्ग का जुर्माना माफ़ कर देते हैं।













