फीफा वर्ल्ड कप से बाहर हुई दुनिया की नंबर-2 टीम बेल्जियम

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में जापान के हाथों जर्मनी की शिकस्त ने इतिहास बदल दिया। अब स्पेन को हराकर फिर सबको हैरान किया है। इस पराजय के साथ ही ग्रुप-ई से जर्मनी की टीम नॉकआउट स्टेज में नहीं पहुंच सकी। यही नहीं दुनिया की नंबर-2 टीम बेल्जियम की टीम भी बाहर हो गई है।

फीफा वर्ल्ड कप से बाहर हुई दुनिया की नंबर-2 टीम बेल्जियम

फुटबॉल वर्ल्ड कप के इतिहास को देकगें तो 88 साल के दौर में जर्मनी तीसरी बार नॉकआउट में नहीं पहुंच पाया है। जर्मनी को अंतिम-16 में पहुंचने के लिए जीत के साथ ही बेहतर गोल मार्जिन की आवश्यकता थी। जर्मनी की टीम कोस्टा रिका को शिकस्त देने के बाद भी स्पेन से पीछे रह गया। दोनों ही टीमों के 4-4 अंक थे।

जापान की टीम ने ग्रुप-ई में स्पेन को परास्त कर नॉकआउट में जगह बनाई। जर्मनी ने 6 गोल किए और उसके खिलाफ 5 गोल हुए जबकि स्पेन ने 9 गोल किए और उसके खिलाफ 3 गोल हुए।

दूसरी तरफ बेल्जियम और क्रोएशिया के बीच मुकाबला गोल न होने के कारण ड्रॉ रहा। परिणाम स्वरुप क्रोएशिया नॉकआउट में पहुंचा और बेल्जियम ग्रुप चरण से बाहर हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *