वर्ल्ड एक्सपो 2030 इतिहास में एक मिसाल होगा- सऊदी क्राउन प्रिंस

सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का कहना है कि वर्ल्ड एक्सपो 2030 की मेजबानी का सम्मान सऊदी अरब की नेतृत्वकारी भूमिका का सबूत है।

वर्ल्ड एक्सपो 2030 इतिहास में एक मिसाल होगा- सऊदी क्राउन प्रिंस

वर्ल्ड एक्सपो एक माह तक चलने वाला मेगा इवेंट है। ये आयोजन लाखों आगंतुकों को आकर्षित करता है। इस आयोजन का मक़सद वर्तमान समय की विशिष्ट चुनौतियों का जवाब देना है।

अरब मीडिया के मुताबिक, सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने वर्ल्ड एक्सपो 2030 की मेजबानी के लिए किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज को बधाई दी है।

प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा है कि इस सफलता के साथ, सऊदी अरब सबसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए आदर्श मोर्चा बन जाएगा।

बताते चलें कि विश्व एक्सपो 2020 में दुबई में हुआ और अगला विश्व एक्सपो 2025 में ओसाका, जापान में होना है जिसकी थीम है “डिजाइनिंग फ्यूचर सोसाइटी फॉर अवर लाइव्स।”

2030 के लिए अन्य बोलियाँ रूसी राजधानी मॉस्को और यूक्रेनी शहर ओडेसा से प्राप्त हुईं मगर रूस ने उसी साल फरवरी में यूक्रेन पर आक्रमण के तुरंत बाद मई 2022 में अपनी बोली वापस ले ली, जबकि ओडेसा को जून में घोषित अंतिम तीन की शॉर्टलिस्ट में जगह नहीं मिल सकी। गौरतलब है कि सऊदी अरब अक्टूबर 2030 से मार्च 2031 तक वर्ल्ड एक्सपो की मेजबानी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *