गर्मी की शुरुआत के साथ ही देश के 12 राज्य हीट वेव की चपेट में

गर्मी के पूर्वानुमान पर मौसम विभाग की खबरे डराने वाली हैं।विभाग का कहना है कि कई राज्य अप्रैल से जून तक औसत से दो गुनी हीटवेव झेलने के तैयार रहें। जहाँ एक तरफ गर्मी के कई रिकॉर्ड टूटने की आशंका है वहीँ इस गर्मी के अधिक दिनों तक खिंचने की बात भी मौसम विभाग कह रहा है।

गर्मी की शुरुआत के साथ ही देश के 12 राज्य हीट वेव की चपेट में

मौसम विभाग के मुताबिक समूचे उत्तर भारत सहित राजस्थान, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश इस समय तेज़ी से हीट वेव की चपेट में आता जा रहा है। इसी के साथ मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश के भी आसार भी जताए हैं।

विभाग ने देश के 12 राज्यों को लू प्रभावित बताया है। इनमे उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के नाम आते हैं। इन राज्यों का तापमान 43 डिग्री का अंक छू चूका है।

 

2014 से 2023 तक सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायरन्मेंट की एक स्टडी के मुताबिक़ देश के 9 प्रमुख शहरों नागपुर, अहमदाबाद, चेन्नई, पुणे और जयपुर का 80 फीसदी से अधिक इलाका हीट सेंटर यानी बेहद गर्म क्षेत्र में बदल चुका है।

हीट सेंटर की सूची में शामिल हुए शहरों में गर्मियों में जमीनी सतह का तापमान पिछले दस में से लगातार छह वर्ष 42 से 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सैटेलाइट से प्राप्त इमेज से पता चलता है कि जहाँ मई 2017 में जयपुर का 99.54% हिस्सा हीट सेंटर बना वहीँ नागपुर का 97% हिस्सा हीट सेंटर बना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *