बोले- यूक्रेन की इंच-इंच ज़मीन बचाएंगे, नहीं चलेगी रूस की मनमानी- जो बाइडेन

रूस का यूक्रेन पर लगातार हमला जारी है। ऐसे में अमेरिका सहित अन्य पश्चिमी देश रूस पर लगातार प्रतिबंध लगा रहे हैं। इस समय अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का बड़ा बयां सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वह रूस को मनमानी नहीं करने देंगे। बाइडेन ने प्रतिबंधों के जरिए रूस की अर्थव्यवस्था ठप करने की बात कही और कहा कि वह यूक्रेन की इंच-इंज ज़मीन की रक्षा करेंगे। हालांकि यूक्रेन में फौज उतारने के बारे में उन्होंने अभी कुछ नहीं कहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने वित्त वर्ष की शुरुआत में संबोधन के दौरान ये बातें कहीं।

बोले- यूक्रेन की इंच-इंच ज़मीन बचाएंगे, नहीं चलेगी रूस की मनमानी- जो बाइडेन

अपने बयान में जो बाइडेन ने कहा- अमेरिकी सेना रूस के साथ भिड़ेगी नहीं लेकिन वह रूस को मनमानी करने से रोकेंगे। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की हर संभव मदद की जा रही है। मानवीय सहायता भेजी जा रही है। बाइडन ने कहा कि NATO देशों के साथ मिलकर वह यूक्रेन की इंच-इंच जमीन बचाएंगे। अगर रूस मनमानी नहीं बंद करता है तो उसे इसकी कीमत चुकानी होगी।

राष्ट्रपति बाइडेन ने यूक्रेन की तारीफ करते हुए ने कहा कि वहां के लोग हिम्मत के साथ रूस का सामना कर रहे हैं। पुतिन भले ही इस समय यूक्रेन से ताकतवर हों लेकिन समय आने पर उन्हें इस आक्रोश की कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि यूरोपीय यूनियन और अमेरिका मिलकर काम कर रहा है और रूस के नेताओं के लग्जरी अपार्टमेंट, अन्य संपत्ति और जेट विमान जब्त किए जा रहे हैं।


बाइडेन ने कहा कि पुतिन को लगता था कि पश्चिमी देश बिखर जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं है। हम सब मिलकर इस हरकत के लिए रूस को जवाब देंगे।


अमेरिकी राष्ट्रपति ने वित्त वर्ष की शुरुआत में संबोधन के दौरान ये बातें कहीं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भी जो बाइडेन से फोन पर बात की थी और कहा था कि युद्ध को जल्दी रोका जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *