आईएएस अधिकारी की पत्नी और बेटी ने की आत्महत्या

 

नई दिल्ली। यमुनापार के मधु विहार इलाके में डायरेक्टर जनरल कॉरपोरेट अफेयर्स बी.के. बंसल की पत्नी और बेटी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव अलग-अलग कमरों में पंखे से लटके मिले। दोनो के पास से हिन्दी में लिखे दो सुसाइड नोट बरामद किए गए। इसमें से मां ने नोट में लिखा है कि सीबीआई की रेड होने से वह काफी आहत हैं, इससे उनकी काफी बदनामी हुई है। हालांकि नोट में उन्होंने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

delhi police

मरने वाली बंसल की पत्नी सत्यबाला की उम्र 58 वर्ष है जबकि बेटी नेहा 28 वर्ष की है। पुलिस के मुताबिक बी.के. बंसल मूलरूप से हरियाणा के हिसार के रहने वाले हैं। वह परिवार के साथ मधु विहार इलाके में आईपी एक्सटेंशन स्थित नीलकंठ अपार्टमेंट रह रहे थे। परिवार में पत्नी व बेटी के अलावा एक बेटा योगेश बंसल है। बेटा प्राॠपर्टी का काम करता है। वहीं नेहा व सत्यबाला घर पर ही रहती थीं।

योगेश दो-तीन दिन से घर पर नही है। पिता के खिलाफ हुई सीबीआई की कार्रवाई के बाद से ही वह घर पर नहीं आ रहा है। वहीं सीबीआई ने उसकी व दस्तावेजों की तलाश में घर में छापेमारी की थी। इसी से सत्यबाला काफी परेशान थीं। दोनों के पास से नोटबुक में सुसाइड नोट लिखा मिला। पुलिस आसपास के लोगों, रिश्तेदारों व जानकारों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *