डिफाल्टर्स का नाम बताने से क्यों डर रही है मोदी सरकार:राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दावा किया कि जानबूझकर कर्ज की अदायगी नहीं करने वालों (विलफुल डिफाल्टर्स) को लेकर लोकसभा में पूरक प्रश्न पूछने नहीं दिया गया और बतौर सांसद उनके अधिकार की रक्षा नहीं की गई।

 

गांधी ने यह सवाल भी किया कि आखिर सरकार देश के 50 सबसे बड़े विलफुल डिफाल्टर्स के नाम बताने से क्यों डर रही है? उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि यह सांसद का अधिकार है कि वह पूरक पूश्न पूछे। मैंने सवाल किया कि 50 विलफुल डिफाल्टर्स का नाम बताइए जिसका मंत्री ने जवाब नहीं दिया। मैं पूरक प्रश्न पूछना चाहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *