कर्नाटक विधान सभा की बागडोर किसके हाथ आएगी ये आज तय होगा

कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए हुए मतदान की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो रही है। यहाँ 10 मई को विधानसभा चुनाव हुए थे। वोटों की गिनती के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगड़ना की व्यवस्था कलबुर्गी के गुलबर्गा विश्वविद्यालय परिसर में की गई है और यहाँ अधिकारी पहुंच रहे हैं।

कर्नाटक विधान सभा की बागडोर किसके हाथ आएगी ये आज तय होगा

राज्य के 36 केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो रही है। राज्य में 224 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 113 सीटें हासिल करनी होंगी।

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी। गड़ना में पहले डाक मत-पत्रों को गिना जाएगा और इसके बाद ईवीएम मतों की गिनती होगी।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे सिद्धारमैया का कहना है कि उन्हें 60 प्रतिशत से अधिक वोट मिलेंगे। यह आखिरी चुनाव हो सकता है। आगे उन्होंने कहा कि मैं वरुण निर्वाचन क्षेत्र से जीतूंगा। मतदाताओं से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। उनके अनुसार कांग्रेस अपने दम पर यहाँ सरकार बनाएगी।

भाजपा अगर राज्य में सत्ता बरकरार रखती है तो प्रधानमंत्री मोदी का दक्षिण के राज्यों में प्रभाव बढ़ेगा। अगर कर्नाटक त्रिशंकुनतीजे आते हैं तो जेडी-एस किंगमेकर की भूमिका में महत्वपूर्ण रोल निभाएगा।

दूसरी ओर पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस प्रमुख एचडी देवेगौड़ा के परिवार के अधिकांश सदस्यों की किस्मत भी दावं पर लगी है। उनके बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने चन्नापाटन सीट से चुनाव लड़ा है जबकि पोते निखिल ने रामनगर सीट से चुनाव में हिस्सा लिया। देवेगौड़ा के दूसरे बेटे और कुमारस्वामी के बड़े भाई एचडी रेवन्ना होलेनरसीपुरा सीट से चुनाव लड़ा। रेवन्ना होलेनरसीपुरा सीट से ही विधायक हैं। जीटी देवेगौड़ा चामुंडेश्वरी सीट से पार्टी के उम्मीदवार बनाए गए, जबकि उनके बेटे हरीश गौड़ा को हुनसूर से चुनाव लड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *