VIVO के हटने के बाद अब कौन होगा IPL का टाइटल स्पॉन्सर?

आईपीएल 2020 को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पूरी तैयारियों में लगा हुआ है. इस दौरान बीसीसीआई ने आईपीएल (IPL) सीजन 13 के टाइटल स्पॉन्सर के तौर पर चीनी मोबाइल कंपनी वीवो से किनारा कर लिया है. दरअसल हाल ही में भारत और चीन विवाद को लेकर भारत सरकार ने 59 चीनीं एप पर प्रतिबंध लगा दिया था. ऐसे आईपीएल को कई सालों से वीवो स्पॉन्सर करता आ रहा है और एक चीनी कंपनी भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग को स्पॉन्सर करे ये फैंस को गवारा नहीं था.

दर्शकों ने इस विषय का विरोध किया और आखिर में बीसीसीआई को फैंस की बात माननी पड़ी. बुधवार को हुई बीसीसीआई बोर्ड की बैठक में वीवो को आईपीएल टाइटल स्पॉन्सर से हटा दिया. ऐसे में एक बड़ा सवाल निकल के आता है कि आखिरकार अब आईपीएल 2020 को कौन सी कंपनी स्पॉन्सर करेगी. हालांकि इस रेस में कई कंपनिया अपनी-अपनी दावेदारियां पेश करने में लगी हुई हैं.

गौरतलब है कि जैसे ही बीसीसीआई ने वीवो को बतौर आईपीएल टाइटल स्पॉन्सर से हटाने की आधिकारिक पुष्टि की, उसके बाद ही कई कंपनियां और खुद बीसीसीआई नया टाइटल स्पॉन्सर तलाशने में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *