टेलीविजन सीरियल की लिस्ट में नंबर वन पर जगह बनाने वाली 46वें हफ्ते की टीआरपी की लिस्ट सामने आ चुकी है। इस समय जिन दो धारावाहिकों में मुक़ाबला है वह हैं, ‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’

टीआरपी की इस जंग में ‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ दोनों ही सीरियल्स टॉप 5 में काफी समय से बने हुए हैं। आइए देखते हैं कि 46वें हफ्ते की टीआरपी में कौन सा सीरियल नंबर वन पर है।
इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में सीरियल ‘अनुपमा’ नंबर वन पर बना हुआ है। रुपाली गांगुली के इस धारावाहिक को इस बार 2.3 की टीआरपी मिली है। जबकि दूसरे नंबर पर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने अपनी जगह बनाई है।
तुलसी के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को 2.1 की टीआरपी मिली है। देखा जाए तो ये दोनों सीरियल ही दर्शकों के पसंदीदा सीरियल बन चुके हैं। वहीं 46वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर ‘उड़ने की आशा’ सीरियल को 2.0 की टीआरपी मिली है, जो पहले के मुकाबले बढ़ी है।
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीयिरल चौथे स्थान पर अपनी जगह बनाए हुए है। इस बार इस सीरियल को 1.9 की टीआरपी मिली है। पिछले हफ्ते इस शो को 1.8 की टीआरपी मिली थी।
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इस बार 46वें हफ्ते की टीआरपी में जुड़ गया है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को भी इस बार 1.9 की टीआरपी मिली है। पिछले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में पांचवे स्थान पर ‘तुम से तुम तक’ सीरियल शामिल था, जिसे 1.8 की टीआरपी मिली थी।
