जब सौरमंडल के छह ग्रह एक पंक्ति में आकर प्रस्तुत करेंगे मनोरम दृश्य

सौरमंडल में जल्द ही एक अद्भुद दृश्य नज़र आने वाला है। खगोलविदों के अनुसार, 21 जनवरी को छह ग्रह एक पंक्ति में दिखाई देंगे। यह परेड 21 जनवरी के बाद एक बार फिर 8 मार्च को नज़र आएगी। उस दिन ग्रह परेड में बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति, नेपच्यून, यूरेनस और शनि शामिल होंगे।

जब सौरमंडल के छह ग्रह एक पंक्ति में आकर प्रस्तुत करेंगे मनोरम दृश्य

ग्रहों की यह मनोरम परेड जैसी खगोलीय घटना इस वर्ष दो बार होने जा रही है। भारत में 21 जनवरी की स्थानीय समय के अनुसार इस खगोलीय घटना को करीब 8:30 बजे से देखा जा सकता है। जानकारों का कहना है कि ग्रहों की परेड देखने के लिए अमावस के दिनों में 29 जनवरी सबसे आदर्श समय होगा।

नासा के मुताबिक शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि को बगैर किसी उपकरण के देखा जा सकता है जबकि नेपच्यून और यूरेनस को देखने के लिए दूरबीन की आवश्यकता होती है।

खगोलविदों के अनुसार, ग्रहों की परेड के दौरान मंगल, शुक्र, शनि, बृहस्पति, यूरेनस और नेपच्यून एक पंक्ति में दिखाई देंगे। इनमें से मंगल, बृहस्पति, शनि और शुक्र को नंगी आंखों से देखा जा सकेगा।

अंतरिक्ष जानकारों का कहना है कि इस आकर्षक खगोलीय दृश्य को जनवरी के अंतिम दशक से फरवरी के मध्य तक आकाश में देखा जा सकेगा, इस दौरान 25 जनवरी को चंद्रमा एक पतले अर्धचंद्र के रूप में दिखाई देगा।

इन ग्रहों को नजदीक से देखने के लिए अंतरिक्ष दूरबीनों या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जा सकता है। यह खगोलीय घटना ग्रहों की परेड कहलाती है। नासा के मुताबिक शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि को बगैर किसी उपकरण के देखा जा सकता है जबकि नेपच्यून और यूरेनस को देखने के लिए दूरबीन की आवश्यकता होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *