अवतार 2 दो अगर नाकामयाब रही तो क्या करने वाले हैं जेम्स कैमरून?

न्यूयॉर्क: हॉलीवुड की मशहूर फिल्म अवतार 2009 की सीक्वल ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’ की रिलीज का एलान कर दिया गया है।

अवतार 2 दो अगर नाकामयाब रही तो क्या करने वाले हैं जेम्स कैमरून?

फिल्म फैंस का इंतजार खत्म हुआ। बड़े बजट की फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर जेम्स कैमरून की इस फिल्म का ट्रेलर सामने आ चुका है। इस हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर का सीक्वल 16 दिसंबर को दुनिया भर के कई देशों में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म के ट्रेलर पर नजर डालें तो पता चलता है कि जेम्स कैमरून एक बार फिर लोगों को हैरान करने की तैयारी में हैं। फिल्म में एक बार फिर सैम वर्थिंगटन, जो सलदाना, जियोवानी रिबिसी और सिगोरनी वीवर मुख्य भूमिका में होंगे, जबकि केट विंसलेट सहित कई नए कलाकार भी इस टीम का हिस्सा बने हैं।

गौरतलब है कि 13 साल के लंबे इंतजार के बाद बनी इस फिल्म के निर्देशक जेम्स कैमरून ने संकेत दिया है कि अगर फिल्म का सीक्वल सफल नहीं हुआ तो वह इस सीरीज की 3 से ज्यादा फिल्में नहीं बनाएंगे।

जेम्स कैमरून ने कहा है कि अवतार सीरीज में काफी पैसा खर्च हुआ है और अगर दूसरी किस्त लाभदायक नहीं रही तो वह अवतार 3 के साथ सीरीज को खत्म कर सकते हैं।

बताते चले कि 10 साल तक सबसे ज्यादा बिजनेस करने का सम्मान पाने वाली फिल्म अवतार का ये रिकॉर्ड 2019 में एवेंजर्स एंड गेम ने तोड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *