हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा के लिए सबसे बड़ी रुकावट क्या थी

लॉस एंजेलिस: बॉलीवुड और हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी हॉलीवुड की ज़िन्दगी में आने वाली बड़ी रुकावट का खुलासा किया है।

हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा के लिए सबसे बड़ी रुकावट क्या थी

प्रियंका अपने नए हॉलीवुड प्रोजेक्ट स्पाई थ्रिलर ‘सिटाडेल’ में गेम ऑफ थ्रोन्स के अभिनेता रिचर्ड मैडेन के साथ काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ‘सिटाडेल’ का निर्देशन ‘एवेंजर्स एंड गेम’ के निर्देशक एंथनी और जो रूसो कर रहे हैं।

प्रियंका का मानना है कि हॉलीवुड की दुनिया में दाखिल होते वक़्त उनके सामने सबसे बड़ी बाधा उनकी सीमित प्रतिभा रही। प्रियंका बड़े ही खुले दिल से इस बात का इक़रार करती हैं कि उनकी प्रतिभा के बारे में सीमित और संकीर्ण दृष्टिकोण ही उनके हॉलीवुड सफर की सबसे बड़ी रुकावट बना। जिसे इस प्रोजेक्ट के दौरान उन्होंने न सिर्फ महसूस किया बल्कि इस बात को मानते हुए इस पर काम भी किया।

हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि स्ट्रीमिंग सेवाओं के आगमन के बाद से बहुत कुछ बदल गया है। अब आपको ऐसे प्रोजेक्ट बनाने की ज़रूरत है जिनका ग्लोबल इफेक्ट हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *