न्यूजीलैंड को क्लीनस्वीप करने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ क्या बोले…

कोलकाता: टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ अपनी शानदार शुरुआत करने पर रविवार को यहां खुशी जतायी बेहद खुश दिखे। इस अवसर पर राहुल ने खिलाड़ियों को आत्ममुग्धता से बचने की सलाह भी दी है।

न्यूजीलैंड को क्लीनस्वीप करने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ क्या बोले

भारत ने रविवार को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भारत की विजय के बाद द्रविड़ ने कहा- ‘यह वास्तव में बहुत अच्छी श्रृंखला रही। प्रत्येक ने श्रृंखला के शुरू से अच्छा योगदान दिया। शानदार शुरुआत करके अच्छा लग रहा है लेकिन हम यथार्थवादी हैं और हमें अपने पांव जमीन पर रखने की जरूरत है।’

राहुल द्रविड़ ने कहा, ‘न्यूजीलैंड के लिये विश्व कप फाइनल के बाद छह दिन के अंदर तीन मैच खेलना आसान नहीं था। हमें अपने पांव जमीन पर रखकर नयी सीख लेकर आगे बढ़ना होगा।’

युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन से कोच राहुल द्रविड़ खुश दिखे जिन्होंने टीम में कई विकल्प मुहैया करा दिये हैं। भारतीय कोच ने कहा- ‘‘यह देखकर वास्तव में अच्छा लगा कि कुछ युवा खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। हमने उन खिलाड़ियों को मौका दिया जिन्होंने पिछले कुछ महीनों में अधिक क्रिकेट नहीं खेली थी। यह देखकर वास्तव में अच्छा लगा कि हमारे पास अच्छे विकल्प हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *