तम्बाकू के विज्ञापन पर इंकार में क्या बोले सुनील शेट्टी

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने साबित कर दिया कि वह केवल अभिनय के ही नहीं सेहतव के भी हीरो हैं। सुनील शेट्टी ने करोड़ों रुपये के तंबाकू के विज्ञापन को ठुकराते हुए अपने हीरो होने का सबूत दिया है।

तम्बाकू के विज्ञापन पर इंकार में क्या बोले सुनील शेट्टी

अभिनेता सुनील शेट्टी ने 40 करोड़ रुपये का विज्ञापन ठुकरा दिया था। इस पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने बताया कि क्यों यह फैसला लिया। सुनील शेट्टी ने एक पॉडकास्ट से बातचीत में जानकारी दी है कि मोटी रकम मिलने के बावजूद उन्होंने तंबाकू ब्रांड का विज्ञापन नहीं किया। उन्होंने कहा ‘मैं जो भी हूं अपनी सेहत की वजह से हूं। यह मेरा शरीर ही था जिसने सुनील शेट्टी को फिल्मों में मौका दिया।’

आगे उन्होंने बताया, अ’गर मैं इसे अपनी पूजा की जगह नहीं मानूंगा, तो मैं अपने साथ नाइंसाफी करूंगा। मैं अपने बच्चों के लिए कौन सी विरासत छोड़ कर जाऊंगा? हो सकता है कि सिनेमा के मामले में आज मैं उतना जरूरी नहीं हूं लेकिन आज भी 17 से 20 साल के युवा मुझे बहुत प्यार और इज्जत देते हैं।’

सुनील शेट्टी ने 40 करोड़ रुपये के तंबाकू विज्ञापन के ऑफर का ज़िक्र करते हुए सवाल किया कि क्या आपको सच में लगता है कि मैं इसे करूंगा? जवाब में वह कहते हैं, ‘मैं नहीं करूंगा। हो सकता है कि मुझे पैसों की जरूरत थी लेकिन नहीं। मैं वह चीज नहीं करूंगा जिसमें मुझे विश्वास न हो। अगर मैं इसे करूंगा तो अहान, अथिया और राहुल सब पर दाग लग जाएगा। इसके बाद किसी ने मुझे ऑफर करने की हिम्मत नहीं की।’

वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील शेट्टी जल्द ही फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ परेश रावल, अक्षय कुमार, संजय दत्त, अरशद वारसी, लारा दत्ता, रवीना टंडन और दिशा पाटनी जैसे कलाकार होंगे। यह फिल्म पिछले साल दिसंबर में रिलीज होने वाली थी मगर अब इस साल रिलीज होगी। उम्मीद है कि सुनील ‘हेरा फेरी 3’ में भी नजर आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *