ट्विटर पर अचानक फॉलोअर्स घटने की वजह क्या है

ट्विटर द्वारा जून में जानकारी दी गई थी कि जिन यूजर्स को स्पैम में डाला गया है जब तक उनके पासवर्ड और फोन नंबर कंफर्म नहीं हो जाते तब तक वह फॉलोअर काउंट में नहीं आएंगे।

ट्विटर पर अचानक फॉलोअर्स घटने की वजह क्या है

भारत में ट्विटर पर लोगों के फॉलोअर्स घटने पर लगातार लोगों के ट्वीट आना जारी हैं। खबर के मुताबिक़ कुछ यूजर्स ने तो कुछ ही मिनटों में 100 से ज्यादा फॉलोअर्स खो दिए हैं। कुछ की शिकायत है कि अचानक ही उनके हजारों फॉलोअर्स घट गए हैं। अभी तक ट्विटर द्वारा इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन यह प्लेटफॉर्म को क्लीनअप किया जा रहा है। इसमें बॉट और इनेक्टिव अकाउंट्स को सस्पेंड किया जा रहा है।

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म बॉट्स से छुटकारा पाने के लिए समय समय पर ऐसा करते हैं, इस प्रक्रिया में वह यूजर्स के पासवर्ड और डिटेल्स बीच-बीच में वेरिफाई करते रहते हैं। ऐसा करने से फर्जी अकाउंट को हटाने में आसानी होती है। इसी साल एक बार और ट्विटर ने ऐसा किया था, उस समय यूजर्स के फॉलोअर्स में काफी कमी आई थी।

जून में बॉलीवुड एक्टर अनुपम खैर ने ट्विट करके बताया था कि उनके 80,000 फॉलोअर्स कम हो गए हैं। ट्विटर ने तब कहा था कि जिन यूजर्स को स्पैम में डाला गया है जब तक उनके पासवर्ड या फोन नंबर कंफर्म नहीं हो जाते तब तक वह फॉलोअर काउंट में नहीं आएंगे।

पहली दिसंबर से ही ट्विटर ने अपनी पर्सनल इंफोर्मेशन सिक्योरिटी पॉलिसी में बदलाव किए हैं। ट्विटर ने यूजर्स को प्राइवेट में मीडिया फाइल जैसे फोटो और वीडियो शेयर करने पर रोक लगा दी थी। अब कोई यूजर की बिना परमिशन के उसे मीडिया फाइल नहीं भेज सकता है। इसके अलावा ट्विटर ने सेंसिटिव इंफॉर्मेशन जैसे घर का पता, पहचान बताने वाले डॉक्यूमेंट्स और कॉन्टेक्ट इन्फोर्मेशन रखने वाली मीडिया फाइल्स को बैन कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *