बंगाल कोई खिलौना नहीः ममता बनर्जी का भाजपा पर कटाक्ष

भारत के राज्य पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बंगाल कोई खिलौना नहीं है।

उन्होंने मंगलवार को ईश्वर चंद विद्यासागर की नई मूर्ति के अनावरण के कार्यक्रम के दौरान भाजपा पर नया हमला बोलते हुए कहा है कि बंगाल कोई खिलौना नहीं है और आप इससे खेल नहीं सकते हैं।

मंगलवार को कोलकाता स्थित विद्यासागर कॉलेज में ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में टीएमसी के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री मौजूद थे।

ज्ञात रहे कि लोकसभा चुनाव के दौरान अमित शाह के रोड शो के दिन हिंसा भड़क गई थी जिसमें भाजपा समर्थकों ने ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति को भी निशाना बनाया था और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसे लेकर बीजेपी और टीएमसी के बीच काफी तनातनी देखने को मिली थी। इस घटना के विरोध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के कई शीर्ष नेताओं ने अपने-अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर उनकी डिस्पले पिक्चर लगाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *