बारिश और बर्फ़बारी से बदलेगा उत्तर भारत का मौसम

उत्तर भारत के पहाड़ों और मैदानों में बारिश के आसार हैं। ऐसा हिमालय में एक नए पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है। अनुमान के मुताबिक़ शुक्रवार से देश के उत्तरी राज्यों में बारिश होगी। बदले मौसम के कारण शुक्रवार व शनिवार पहाड़ों पर बर्फबारी तथा मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने के संकेत हैं।

बारिश और बर्फ़बारी से बदलेगा उत्तर भारत का मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के उत्तरी राज्यों में मौसम बदल सकता है। इसका असर जम्मू, लद्दाख, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में नज़र आएगा। यहाँ छुटपुट वर्षा के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तमिलनाडु और आसपास के इलाके में भी बना है। इसके चलते अगले पांच दिनों में तमिलनाडु, पुडुचेरी व केरल में भारी बारिश की संभावना है। यहाँ मौसम के बदलने का प्रभाव उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। नतीजे में इन राज्यों में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम तो कहीं भारी वर्षा की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *