सीरिया से सैनिकों को वापस लाना चाहते हैं: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका प्राथमिक मिशन आईएसआईएस को शिकस्त देना है और यह काम पूरा होने पर वह सैनिकों को सीरिया से वापस लाना चाहेंगे।

 

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बाल्टिक नेताओं के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जहां तक सीरिया की बात है हमारा प्राथमिक मिशन आईएसआईएस से निजात पाता है। हमने अपना काम लगभग पूरा कर लिया है और इस पर अन्य के सहयोग से शीघ्र निर्णय लेने वाले हैं।

ट्रंप उन न्यूज रिपोर्ट पर उत्तर दे रहे थे कि पेंटागन के नेता चाहते हैं कि वे सीरिया में रहें। ट्रंप ने कहा सऊदी अरब को उनके निर्णय में दिलचस्पी है। ट्रंप ने इस संबंध में सऊदी अरब के नेताओं से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि आप जानते हैं, आप चाहते हैं कि हम वहंा रूकें, हो सकता है कि आपको इसकी कीमत चुकानी पडे।

उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में सैनिकों को रखना अमेरिका के लिए काफी मंहगा हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम निर्णय लेने वाले हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि हमें आईएसआईएस के खिलाफ अपार सैन्य सफलता मिली है। यह 100 सौ के करीब है। और आने वाले वक्त में हमें क्या करना है इस पर हम निर्णय लेने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *