एशिया कप से पहले राहुल द्रविड़ नहीं वीवीएस लक्ष्मण होंगे कोच

जिम्बाब्वे के आगामी दौरे के लिए भारतीय टीम के हेड कोच की भूमिका राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण निभाएंगे। ये सीरीज तथा यूएई में 27 अगस्त से होने वाले एशिया कप के बीच बहुत ही कम समय है। ऐसे में आज यह जानकारी भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने दी।

एशिया कप से पहले राहुल द्रविड़ नहीं वीवीएस लक्ष्मण होंगे कोच

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ जिम्बाब्वे में वनडे सीरीज 22 अगस्त को संपन्न होगी और भारतीय टीम 23 अगस्त को द्रविड़ के साथ यूएई के लिए रवाना होगी। इन दोनों टूर्नामेंटों के बीच समय काफी कम है और ऐसे में वीवीएस लक्ष्मण जिम्बाब्वे में भारतीय टीम की जिम्मेदारी निभाएंगे।


जिम्बाब्वे में इस माह तीन वनडे खेले जायेंगे जो 18, 20 और 22 तारीख को हरारे में खेले जाएंगे।


जिम्बाब्वे में इस माह तीन वनडे खेले जायेंगे जो 18, 20 और 22 तारीख को हरारे में खेले जाएंगे। शाह ने यह भी बताया कि लोकेश राहुल और हुड्डा हरारे से दुबई के लिए उड़ान भरेंगे। बीसीसीआई का यह तरीका है मुख्य टीम के किसी दौरे पर होने की दशा में दूसरे स्तर या ए टीमों की निगरानी हमेशा एनसीए के प्रमुख द्वारा की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *