रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए कल से शुरू होगा मतदान

रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए तीन दिवसीय मतदान कल से शुरू होगा। राष्ट्रपति पद के लिए यहाँ चार उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। ये मतदान तीन दिनों तक चलेगा।

रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए कल से शुरू होगा मतदान

यह रूस का आठवां राष्ट्रपति चुनाव है। मतदान 15 मार्च से शुरू होकर 16 और 17 मार्च तक चलेगा। बताया जा रहा है कि इस चुनाव में 71 वर्षीय व्लादिमीर पुतिन एक बार फिर 6 साल के लिए राष्ट्रपति चुने जाएंगे।

रूस के राष्ट्रपति चुनाव के लिए इस बार 4 उम्मीदवारों ने खुद को राष्ट्रपति पद के लिए पंजीकृत किया है। इनमे पुतिन के अलावा अन्य तीन उम्मीदवार निचले सदन यानी ड्यूमा के सदस्य हैं। इनमे निकोलाई खारितोनोव, लियोनिद सोलोस्टकी और वाल्दिस्लाव डावकोव के नाम हैं।

इन उम्मीदवारों में सबसे प्रबल और महत्वाकांक्षी दावेदार एलेक्सी नवलनी की रहस्यमय तरीके से मृत्यु हो गई है, इसके अलावा दो अन्य उम्मीदवारों के कागजात को अस्वीकार कर दिया गया है।

इस दौरान आने वाले सर्वे से अनुमान लगाया जा रहा है कि व्लादिमीर पुतिन फिर से राष्ट्रपति बनेंगे। राष्ट्रपति पुतिन ने वोटिंग से पहले अपने एक संदेश में कहा कि यह देश का सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है। इसके नतीजों का आने वाले वर्षों में रूस के विकास पर सीधा असर पड़ेगा।

बता दें कि पुतिन को 1999 में पूर्व सोवियत नेता बोरिस येल्तसिन ने उपराष्ट्रपति नियुक्त किया था। जिसके बाद वह 2000 से 2008 तक दो बार राष्ट्रपति और फिर 2012 तक प्रधानमंत्री पद पर रहे।

वह 2012 में तीसरी बार और 2018 में चौथी बार राष्ट्रपति बने। संवैधानिक रूप से उन्हें दो और कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति बनने की अनुमति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *