व्लादिमीर पुतिन भारत की डेढ़ अरब आबादी की क्षमता से प्रभावित

व्लादिमीर पुतिन भारतियों की प्रतिभा से काफी प्रभावित नज़र आये। अपने संबोधन में उन्होंने भारत में बहुत संभावनाएं बातें। साथ ही भारत विकास के मामले में भारत द्वारा उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने की बात भी कही।

व्लादिमीर पुतिन भारत की डेढ़ अरब आबादी की क्षमता से प्रभावित

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना के बाद अब भारत के लोगों की सराहना की है। अपने सम्बोधन में उन्होंने खुलकर भारतीयों की प्रतिभा की तारीफ की और कहा कि आने वाले दिनों में भारत अप्रत्याशित सफलता हासिल करेगा।

पुतिन ने शुक्रवार को अपने संबोधन में कहा कि भारत में बहुत संभावनाएं हैं और इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत विकास के मामले में शानदार परिणाम प्राप्त करेगा।

रूस के एकता दिवस के मौके पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि भारत अपने विकास के मामले में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेगा। उनका इशारा यहाँ की डेढ़ अरब आबादी की क्षमता की तरफ था।

प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए पुतिन ने कहा था कि भारत की विदेश नीति स्वतंत्र होने के कारण देश के हितों पर आधारित है। साथ ही पुतिन ने मोदी को उन नेताओं में बताया जिनके लिए अपने देश के हित सर्वोपरि हैं। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा भारतीय विदेश नीति के चलते भी रूस और भारत के संबंध हमेशा मजबूत और भरोसेमंद रहे हैं और आने वाले समय भारत का ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *