बेचारे मोदी जी को विवेक ओबेरॉय से ही समझौता करना पड़ा- उमर अब्दुल्लाह

इन दिनों बॉलीवुड में बायोपिक का सीजन चल रहा है। पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर फिल्म बनने के बाद अब पीएम नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) की बायोपिक का पहला लुक सोमवार को जारी कर दिया गया है। फिल्म में पीएम मोदी का किरदार विवेक ओबेरॉय(Vivek Oberoi) निभाते नजर आने वाले हैं।

विवेक ओबेरॉय के लुक को लेकर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ लोग विवेक ओबेरॉय की जगह परेश रावल का नाम की सलाह दे रहे हैं तो कुछ विवेक ओबेरॉय की कॉस्टिंग पर बात कर रहे हैं। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी अपनी राय देने से पीछे ना हटे।

उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर अपनी राय दी। उन्होंने लिखा- जिंदगी भी कितनी अजीब है। डॉक्टर मनमोहन सिंह का रोल योग्य कलाकर अनुपम खेर को मिला। बेचारे मोदी जी को विवेक ओबेरॉय से ही समझौता करना पड़ा। सलमान खान होता तो क्या मजा आता।

आपको बता दें सोमवार को इस फिल्म का पहला लुक जारी किया गया था। इस पोस्टर में विवेक ओबेरॉय बहुत ही अलग लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों को विवेक का लुक फोटोशॉप, हैवी मेकअप लग रहा है।

लोगों को विवेक की कॉस्टिंग भी पसंद नहीं आई है। बायोपिक के पोस्टर रिलीज होने के बाद विवेक ओबेरॉय काफी चर्चा में हैं। करीब 2 साल बाद विवेक बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *