विराट कोहली कल अपना 500वां इंटरनेशनल मैच खेलने वाले चौथे भारतीय बन जाएंगे

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच कल से शुरू हो रहा है। भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली कल अपने करियर का 500वां इंटरनेशनल मुकाबला खेलेंगे। इस जगह तक पहुंच बनाने वाले भारत के चौथे और दुनिया के 10वें खिलाड़ी का श्रेय विराट को मिल रहा है।

विराट कोहली कल अपना 500वां इंटरनेशनल मैच खेलने वाले चौथे भारतीय बन जाएंगे

इस सूची में विराट से पूर्व 6 बैट्समैन और 3 ऑलराउडंर्स 500 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वालों में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। इसके साथ ही इन खिलाड़ियों ने यादगार पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किये हैं।

500वां मुकाबला खेलने वाले विराट कोहली से उनके दर्शक कई और उम्मीदें लगाए बैठे हैं। आंकड़ों के आधार पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडियों की सूची में विराट का पहली पोज़िशन पाना लगभग तय है।

कल के खेल में अगर विराट अगर शतक लगाते हैं तो ये उनके टेस्ट करियर का 29वां और इंटरनेशनल करियर का 76वां शतक होगा। इस शतक के साथ विराट वेस्टइंडीज में 7 बरस से चले आ रहे अपने टेस्ट शतक के इंतजार को भी समाप्त कर देंगे। इतना ही नहीं ये शतक विदेशी जमीन पर चल रही साढे़ 4 बरस की प्रतीक्षा भी समाप्त कर देगा।

विराट ने अपने करियर में अब तक 499 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनमें 274 वनडे, 110 टेस्ट और 115 टी-20 मैच हैं। इन सभी मुकाबलों औसत निकालें तो विराट ने 53.48 के हिसाब से अबतक 25,461 रन अपने कहते में जमा कर चुके हैं। विराट के इन रनों में 75 शतक के अलावा 131 अर्धशतक शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *