विराट कोहली ने हार को जीत में बदलते हुए बनाया रिकॉर्ड

आरसीबी के लिए धुआंदार बल्लेबाज़ी करने वाले विराट कोहली ने आईपीएल 2025 में अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है। गुरुवार को विराट कोहली ने टूर्नामेंट के इतिहास में 1000 चौके-छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

विराट कोहली ने हार को जीत में बदलते हुए बनाया रिकॉर्ड

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए आरसीबी को भले ही शिकस्त का सामना करना पड़ा मगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस खिलाड़ी ने अब तक सभी 18 आईपीएल सीजन खेले हैं। आईपीएल 2025 के 24वें मैच में कोहली ने शानदार उपलब्धि हासिल की।

इंडियन प्रीमियर लीग खेलते समय विराट कोहली ने पारी के चौथे ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर गगनचुंबी छक्का लगाया। इस शॉट के साथ उन्होंने 1000 चौके-छक्के का आंकड़ा छू लिया जिसमें 721 चौके और 280 छक्के शामिल हैं।

विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया। कोहली टूर्नामेंट के इतिहास में एक हजार चौके-छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं।इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा भी उनसे काफी दूर हैं।

कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में टॉप पर हैं जबकि छक्के लगाने के मामले में वह क्रिस गेल (357) और रोहित शर्मा (282) से पीछे हैं।

कोहली की रिकॉर्ड पारी के अलावा इस मैच में केएल राहुल ने 53 गेंदों पर नाबाद 93 रन बनाकर अपना जलवा दिखा दिया। हालाँकि इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट हराया।

होम पिच पर खेलते हुए केएल राहुल ने अपनी शानदार बैटिंग की बदौलत दिल्ली की टीम को जीत की कगार तक ला दिया था। एक समय पर दिल्ली की टीम 164 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 58 रनों पर 4 विकेट गंवा चुकी थी।

इससे पहले, आरसीबी ने 163 रन बनाए जिसमे फिल साल्ट और कोहली की शानदार शुरुआत के बाद दिल्ली कैपिटल्स की स्पिन जोड़ी अक्षर और कुलदीप यादव की गेंदबाजी ने बीच के ओवरों में आरसीबी के बल्लेबाजों पर रोक लगाने में सफलता पा ली।

आरसीबी के खिलाफ रन का पीछा करते हुए केएल राहुल को ट्रिस्टन स्टब्स का सहयोग मिला। ट्रिस्टन स्टब्स ने 23 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाए। पांचवें विकेट के लिए राहुल ने रिकॉर्ड 111 रन की साझेदारी की। यह दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है।

दिल्ली की पारी में सात चौके और छह छक्के शामिल थे। दिल्ली कैपिटल्स ने इस साझेदारी के दम पर 17.5 ओवर में 13 गेंदें शेष रहते हुए जीत हासिल कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *