विराट कोहली ने अपने 35वें जन्मदिन पर 49वां शतक लगाने के साथ सबसे ज्यादा शतक लगाने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए विश्व कप मैच में विराट कोहली ने वनडे मैचों में 49 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, उन्होंने 119 गेंदों में 10 चौकों की मदद से शतक बनाया।
भारत ने साउथ अफ्रीका को 243 रन से हराकर वनडे वर्ल्ड कप में लगातार आठवीं जीत दर्ज कर ली है। इसके साथ ही भारत ने पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 फिनिश भी तय कर लिया है। यानी सेमीफाइनल में भारत का सामना चौथे नंबर पर रहने वाली टीम से होगा।#INDvsSA #WorldCup2023 #Cricket… pic.twitter.com/H6vM8nA84C
— Dainik Bhaskar (@DainikBhaskar) November 5, 2023
विराट कोहली ने अपने 289वें मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने करियर का 49वां शतक लगाया। उन्होंने 289 मैचों में 13600 से ज्यादा रन बनाए, जिसमें 49 शतक और 71 अर्धशतक शामिल हैं।
मैच के बाद इमोशनल हो गए विराट, सचिन को लेकर कही दिल छूने वाली बात#ViratKohli #SachinTendulkar #IndvsSA #Worldcup2023https://t.co/D5Du3XheXs
— Hindustan (@Live_Hindustan) November 5, 2023
गौरतलब है कि विराट से पहले सचिन तेंदुलकर ने 463 मैचों में 49 शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। सचिन तेंदुलकर 49 शतक, 96 अर्द्धशतक सहित 18426 रन के साथ वनडे में सर्वोच्च स्कोरर थे।
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप में लगातार आठवीं जीत दर्ज की। इस जीत के साथ टीम इंडिया के 16 पॉइंट्स हो गए हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है।#INDvsSA #WorldCup2023 #Cricket #WorldCupWithBhaskar https://t.co/Plt6fLiJl3 pic.twitter.com/XjkoX6FP4Z
— Dainik Bhaskar (@DainikBhaskar) November 6, 2023
टीम इंडिया इस समय अंक तालिका में सबसे ऊपर है। साउथ अफ्रीका के साथ खेले गए इस मैच में भारत ने वर्ल्ड कप में लगातार आठवीं जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ टीम इंडिया के खाते में 16 अंक हो गए हैं।