गोंडा के रगड़गंज में दो समुदायों में भिड़ंत, पथराव, बवाल और हवाई फायरिंग

ragadganj upगोंडा. गोंडा के रगड़गंज में दो समुदायों में भिड़ंत, पथराव, बवाल और हवाई फायरिंग. गोंडा में तरबगंज कोतवाली के रगड़गंज बाजार में बुधवार दोपहर दो समुदायों के बीच भिड़ंत हो गई है। दोनो समुदाय आमने सामने आ गये और पथराव व बवाल शुरू हो गया है। हवाई फायरिंग के साथ-साथ मारपीट और एक धार्मिक स्थल व गाड़ी भी क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना है। बवाल के थोड़ी देर बात पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
दोनों समुदायों के आमने सामने आ जाने से पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। खौफ के कारण पूरी बाजार बंद हो गया और लोग सड़कों पर उतर आए हैं। स्थानीय पुलिस ने जिला मुख्यालय से भारी पुलिस बल की डिमांड की है।
बताया जाता है मंगलवार शाम एक समुदाय के लोगो ने दूसरे समुदाय के एक युवक को पीट दिया था। इसी के बाद आज दोपहर बाद इलाके में बवाल शुरू हो गया है। सूचना के मुताबिक अब तक चार लोगों के घायल होने की खबर है। दो वाहन और एक धार्मिक स्थल तोड़ दिया गया है।

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *