शारीर में पानी की कमी के कारण विनोद खन्ना अस्पताल में भर्ती

मुंबई : एक्‍टर और राजनेता विनोद खन्ना के शरीर में पानी की कमी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया. उन्हें शुक्रवार की रात को गिरगांव में स्थित एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया. अभिनेता के बेटे राहुल खन्ना ने बताया कि डॉक्टर उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे देंगे. Vinod khanna
Vinod khannaउन्होंने कहा, ”डैड को गंभीर निर्जलीकरण के कारण शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

स्थिति तेजी से नियंत्रण में लाई गई. वह अब काफी बेहतर हैं और डॉक्टर उन्हें जल्द छुट्टी देने पर विचार कर रहे हैं.”

राहुल ने कहा, ”हमारा परिवार अस्पताल में की गई उनकी असाधारण देखभाल के लिए बेहद आभारी है और उनके लिए मिल रही शुभकामनाओं से हम अभिभूत हैं.” अस्पताल सूत्रों ने भी पुष्टि करते हुए कहा कि अभिनेता के स्वास्थ्य में अच्छा सुधार हो रहा है और वह अब काफी बेहतर हैं.

विनोद खन्‍ना इस वक्‍त राजनीति के साथ फिल्‍मों में भी सक्रिय हैं. उनकी नई फिल्‍म ‘एक थी रानी ऐसी भी’ है. इस नई फिल्‍म में उन्‍होंने ग्‍वालियर के राजा की भूमिका निभाई है.

उनके साथ इस फिल्‍म में हेमामालिनी भी हैं जिन्‍होंने इस फिल्‍म में ग्‍वालियर की रानी विजया राजे सिंधिया का किरदार निभाया है.

इस‍के पहले दो साल पहले रोहित शेट्टी की फिल्‍म ‘दिलवाले’ में भी विनोद खन्‍ना ने रोल किया था. उस फिल्‍म में शाहरुख खान और काजोल मुख्‍य भूमिका में थे.

www.naqeebnews.com

# Vinod khanna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *