हॉलीवुड स्‍टार विन डीजल का दीपिका ने ऐसे किया स्‍वागत

मुंबई। हॉलीवुड स्‍टार विन डीजल आगामी फिल्‍म ‘xXx : रिटर्न ऑफ जैंडर केज’ के प्रमोशन के लिए भारत पहुंच गये हैं । उनके साथ फिल्‍म में काम कर रही दीपिका पादुकोण भी है । vin diesel

 vin diesel

गुरुवार सुबह यह जोड़ी जब एयरपोर्ट पर उतरी तो दर्शकों की भीड़ इनकी ए‍क झलक पाने लिए बेकरार दिखी । दोनों लंदन में फिल्म का प्रचार करने के बाद यहां आए हैं । सुबह आठ से साढे आठ बजे के बीच मुंबई पहुंचे विन ने नीले रंग का टी शर्ट और जींस पहन रखी थी ।

उनका स्वागत लाल रंग की परंपरागत मराठी ‘नउवारी साडी’ पहनी महिलाओं के एक समूह ने किया ।

लोअर परेल में सेंट रेजिस होटल के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने प्रशंसकों और मीडिया का अभिवादन किया । दीपिका, डीजल और फिल्म के निर्देशक डीजे कारुसो इसी होटल में मीडिया से मुखातिब होंगे ।

वे फीनिक्स मिल्स में प्रशंसकों से रुबरु होंगे और भारत में फिल्म के प्रीमियर में शामिल होंगे ।

बता दें कि फिल्‍म भारत में सबसे पहले रिलीज होगी । दूसरे देशों में यह 19 जनवरी को रिलीज होगी । भारत में 5 दिन पहले यानी 14 जनवरी को रिलीज होगी । दीपिका इसी फिल्‍म से हॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रही हैं । फिल्‍म में शानदार एक्‍शन सीन करती नजर आयेंगी।

अपने जन्‍मदिन के मौके पर दीपिका मैक्सिको में थी. वहां उन्‍होंने ‘xXx’ के अपने कोस्‍टार्स के साथ बर्थडे सेलीब्रेट किया. सेलीब्रेशन के कुछ वीडियोज भी सामने आये थे जिसमें विन डीजल, दीपिका के लिए गाना गाते नजर आये थे. दीपिका ने भी इस खास पल को खूब इंज्वॉय किया ।

यह फिल्‍म साल 2002 में आई फिल्‍म ‘xXx’ सीरीज की तीसरी सीरीज है. इस सीरिज की दूसरी फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी. पिछली दोनों ही फिल्‍मों ने बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी और दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी थी ।

www.naqeebnews.com

# vin diesel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *