वियतनाम में बाढ़ और भूस्खलन से 37 लोगों की मौत

हेनोई। वियतनाम में उत्तरी और मध्य प्रांतों में गहरे चक्रवाती दबाव के कारण आई बाढ़ से पिछले कई दिनों में 37 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा राहत एजेंसी ने आज यह जानकारी दी है।

 

एजेंसी ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ के कारण ये मौतें हुई हैं। तेज बारिश के कारण प्रमुख बांधों में जल का स्तर बढ़ जाने से इसे छोडने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा और इससे तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ा।

 

इसके कारण 17 हजार लोगों को बाहर निकाला गया है और 200 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए। 18 हजार मकान आंशिक रूप से डूब गए या नष्ट हो गए हैं। पानी जमा होने के कारण आठ हजार हेक्टेयर जमीन में धान की फसल बर्बाद हो गई है और 40 हजार मवेशी बह गए हैं।

 

अपनी लंबी तटरेखा के कारण वियतनाम को अक्सर विनाशकारी तूफानों, बाढ़ का सामना करना पड़ता है और ऐसे ही भयानक तूफान में पिछले साल 200 से अधिक लोग मारे गए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *