उपराष्ट्रपति ने दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली 14 सितंबर : उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने देशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि भारतीय भाषाएं देश की एकता का सूत्र रही हैं।

उपराष्ट्रपति ने दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

श्री नायडू ने मंगलवार को यहां जारी संदेश में कहा कि सभी भारतीयों को भारतीय भाषा सीख कर भाषाई सौहार्द बढ़ाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा स्वीकार किया था। हिंदी दिवस पर संविधान सभा के आदर्शों और सौहार्द को याद करें जिसने संविधान में हिंदी तथा भारतीय भाषाओं को सम्मान दिया। हमारी भाषाएं देश की सांस्कृतिक एकता का सूत्र रही हैं। भारतीय भाषाएं सीखें,भाषाई सौहार्द बढ़ाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *