उत्तरकाशी का सिलक्यारा बचाव अभियान सबसे महत्वपूर्ण चरण में

उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल हादसे में जल्द ही रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही अंदर मौजूद 41 मजदूरों के सकुशल बाहर आने की उम्मीद भी पूरी होने के सभी संकेत मिलने लगे हैं।

उत्तरकाशी का सिलक्यारा बचाव अभियान सबसे महत्वपूर्ण चरण में

जानकारी के मुताबिक़ अब राहत कार्य इस पड़ाव पर आ गया है कि सुरंग के भीतर दो पाइप डाल दिए जाएंगे और अंदर फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सकेगा।

उत्तराखंड के सिलक्यारा टनल हादसे के 13वें दिन आज शुक्रवार को सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव सामने आ गया है। टनल में मौजूद मजदूरों को बचाने के लिए चालू राहत अभियान अपने सबसे गंभीर चरण पर है।

बीते दिन यानी गुरुवार से राहत कार्यों में समस्या आ रही थी। यहाँ अभी तक 48 मीटर की ड्रिलिंग की जा चुकी है और पाइप आगे बढ़ाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से अधिकारियों ने जानकारी दी है कि अगर सबकुछ सही तरीके से चला तो जल्द ही रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है।

उत्तराखंड के सिलक्यारा में 13 दिन पहले टनल में 41 मज़दूर फँस गए थे। तब से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ऑपरेशन के दौरान करीब 48 मीटर के क्षेत्र में पाइप अंदर भेजा जा चुका है और तक़रीबन 12 मीटर का हिस्सा बाक़ी है जोकि काफी महत्वपूर्ण है। तकनीकी कारणों के चलते गुरुवार को रातभर ड्रीलिंग नहीं हो सकी थी।

केंद्र तथा राज्य सरकार की सभी एजेंसियां मिलकर राहत कार्यों में जुटी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पीएम मोदी लगातार मजदूरों के बारे में पूरी जानकारी ले रहे हैं। आशा है कि जल्द ही यह ऑपरेशन पूरा होगा और सभी मजदूर सकुशल बाहर आ सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *