UP की 67उत्तराखंड की 69 सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान शुरू

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 11 जिलों की 67 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। वहीं उत्तराखंड विधानसभा की कुल 70 सीटों में से 69 सीटों के लिए भी आज 8 बजे मतदान शुरू होगा। एक सीट पर प्रत्याशी की मौत के बाद चुनाव रद्द हो गया है। uttarakhand

uttarakhand

दोनों सूबों में निष्पक्ष मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उप्र के दूसरे चरण के मतदान में 2.28 करोड़ मतदाता 721 प्रत्याशियों की तकदीर का फैसला करेंगे।

इनमें 47.72 लाख मतदाता 18 से 19 वर्ष के हैं। मंगलवार शाम तक ज्यादातर बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी थीं। उम्मीद की जा रही है कि लोकतंत्र के महापर्व के दूसरे चरण में वोटर पिछले विधानसभा चुनाव से अधिक उल्लास के साथ हिस्सा लेंगे।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है।  उत्तराखंड में सुरक्षा के लिहाज से राज्य की अंतरराष्ट्रीय व अंतरराज्यीय सीमाओं को सील कर दिया गया है।

उप्र में दूसरा चरण इन जिलों में  : सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, रामपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी।

उत्तराखंड विस चुनाव पर एक नजर 
628 प्रत्याशी मैदान में
कुल 75,13,547 मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला
राज्य में कुल 18,685 बूथों पर होगा मतदान
देहरादून में सर्वाधिक 1,725 व रुद्रप्रयाग में सबसे कम 312 मतदेय स्थल

www.naqeebnews.com

# uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *