फिर हुआ बड़ा हादसा, हापुड़ में ट्रक ट्रेन से टकराया

हापुड़। उत्तर प्रदेश में हापुड़ के पिलखुआ में दिल्ली-मुरादाबाद रेल खण्ड पर एक ट्रक पतापुर फाटक खुला होने के कारण वहां से गुजर रही रेलगाड़ी से टकरा गया जिससे ट्रेन के चालक राकेश सक्सेना की मृत्यु हो गई और सहचालक घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मरम्मत के बाद डिब्बों को लेकर ट्रेन चालक लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रहा था। रात करीब एक बजे हापुड़ इलाके में डसना और पिलखुआ के बीच परतापुर रेल फाटक खुला होने के कारण एक ट्रक वहां से गुजर रहा था तभी लखनऊ की ओर से आ रही ट्रेन से टक्कर हो गई। हादसे में ट्रेन चालक राकेश सक्सेना की मृत्यु हो गई और सहचालक घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। ट्रेन में सवारी नहीं थी।

 

उन्होंने बताया कि टक्कर में ट्रक के भी परखच्चे उड़ गए, लेकिन उसका चालक बच गया। हादसे के कारण यह रेल मार्ग करीब चार घंटे प्रभावित रहा। मलबा हटाने के बाद सुबह ट्रेनों का आवागमन शुरु हो गया। उन्होंने बताया जिस फाटक पर हादसा हुआ वह खुला था और गेटमैन मौजूद नहीं था। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *