उत्तर प्रदेश आयुष विभाग हज़ारों खाली पदों पर जल्द ही भर्तियां करेगा

उत्तर प्रदेश आयुष विभाग में खाली पदों पर जल्द ही भर्तियां होंगी। करीब 4350 पदों के लिए प्रवक्ता और स्टाफ नर्स सहित कई पदों पर तैनाती की जाएगी।

उत्तर प्रदेश आयुष विभाग हज़ारों खाली पदों पर जल्द ही भर्तियां करेगा

उत्तर प्रदेश में आयुष विभाग में खाली चल रहे हज़ारों पदों पर भर्ती जल्द ही होने जा रही हैं। विभिन्न संवर्ग वाले इन पदों पर भर्तियों से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सशक्त होंगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।


उत्तर प्रदेश प्रदेश में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथिक विभाग में 4350 पदों को भरने की तैयारी शुरू हो चुकी है।


आयुष विभाग के प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार ने मीडिया को दी जानकारी में बताया है कि निदेशक, उप निदेशक, प्राचार्य, प्रोफेसर, लेक्चरर, चिकित्साधिकारी, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, मैट्रन, रीडर जैसे महत्वपूर्ण पदों को भरने की तैयारी शुरू हो गई है।

प्रदेश आयुष विभाग में प्रोफेसर और लेक्चरर के अलावा चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स, चीफ फार्मासिस्ट, फार्मासिस्ट, मैट्रन, रीडर, उप निदेशक, सहायक औषधि नियंत्रक, प्राचार्य, उप चिकित्सा अधिकारी और प्रवक्ता के पदों पर भर्तियां होनी हैं।

ख़बरों के मुताबिक़, इस पदों को भरने के लिए नियुक्ति प्रस्ताव भेजा जा चुका है। आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं में कुल 7233 स्वीकृत पदों में से 3025 पद रिक्त हैं। वहीँ यूनानी चिकित्सा सेवाओं में भी कुल 462 स्वीकृत पदों में से 161 पद रिक्त हैं। होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र की बात करें तो यहाँ भी कुल 3818 स्वीकृत पदों में से 1164 पद खाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *