उत्तर प्रदेश विधान सभा के हंगामे दर सत्र शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) विधायकों ने आज विधानसभा के बाहर हंगामा शुरू कर दिया।

सपा विधायकों ने विधानभवन के मुख्य द्वार पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन किया। सपा विधानमंडल दल के सदस्यों ने हाथों में तख्ती लेकर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रतिमा के सामने नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चैधरी और नेता प्रतिपक्ष विधानमंडल अहमद हसन के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के विधायक धरने पर बैठे थे।

 

चौधरी ने बताया कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर पार्टी विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कासगंज में मुसलामानों का शोषण किया जा रहा है, उसको लेकर पार्टी चुप नहीं बैठेगी। सरकार ने अभी तक कोई भी विकास का काम नहीं किया है। फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं। आलू किसान परेशान हैं, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।

 

अहमद हसन ने कहा कि आज सूबे में अराजकता का माहौल है। सूबे में अपराधों की बाढ़ आ गई है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल राम नाईक ने कासगंज की घटना को कलंक बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *