अमरीका के टेक्सास में गोलीबारी, एक की मौत

वॉशिंगटन। टेक्सस के ऑस्टिन में एक अज्ञात बंदूकधारी की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस वारदात में 4 लोग घायल भी हुए हैं।

TEXAS-MASS-SHOOTING

पुलिस ने लोगों के लिए चेतावनी जारी की है, क्योंकि बंदूकधारी अब भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि पांच फायर की आवाज सुनी गई और दहशत में लोग इधर-उधर भागने लगे।
वारदात रविवार सुबह बार और नाइटक्लब से भरे मुख्य शहर में हुई। पुलिस ने ऐक्टिव शूटर के मौजूद होने की जानकारी ट्विटर पर जारी करते हुए लोगों से वारदात स्थल को खाली करने को कहा। ऑस्टिन पुलिस ने ट्वीट करते हुए कहा कि गोलीबारी में कई लोग घायल हुए हैं।

ऑस्टिन-ट्रेविस काउंसी इमर्जेंसी मेडिक सर्विसेज ने बताया कि फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई। तीन घायल महिलाओं को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा घायल हुए पांचवें व्यक्ति ने मेडिकल सहायता लेने से इनकार कर दिया।

पुलिस ने बाद में दूसरी जगह भी गोलीबारी की जानकारी दी। शुरुआत में पुलिस को ऐसा लग रहा था कि वारदात में एक से अधिक शूटर शामिल हैं। लेकिन बाद में स्पष्ट हो गया कि एक ही बंदूकधारी है, जिसने अपनी राइफल से अलग-अलग जगहों पर फायरिंग की।
लगातार हो रही फायरिंग की वारदातों के बीच अमेरिका में पुलिस अलर्ट पर है। खासकर टेक्सस में कुछ ज्यादा ही सावधानी बरती जा रही है। इसी महीने 7 जुलाई को डलास में एक पुलिस हिंसा के खिलाफ अश्वेत मूल के लोगों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई फायरिंग में 5 पुलिसवालों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *